Himachal Weather: रोहतांग में बर्फबारी, कुल्लू-मंडी में ओलावृष्टि से नुकसान, चार दिन खराब रहेगा मौसम
प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को रोहतांग टनल सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। कांगड़ा, मंडी, भुंतर, चंबा में भी बुधवार को बादल बरसे। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 30 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को जिला कुल्लू के मझाण गांव में भारी ओलावृष्टि हुई।
इससे बागवानों के साथ किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सेब के साथ मटर को भारी क्षति पहुंची है। ढालपुर में अंधड़ चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर से मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, सराज, नाचन सहित जिले में मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 34.8
धौलाकुआं 33.7
हमीरपुर 32.1
बिलासपुर 32.0
कांगड़ा 30.2
मंडी 29.3
नाहन 29.3
चंबा 28.7
धर्मशाला 26.0
शिमला 21.1
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 10.6, कल्पा 3.8, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.8, नाहन 17.0, केलांग 1.5, पालमपुर 13.5, सोलन 10.4, मनाली 7.0, कांगड़ा 15.0, मंडी 12.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 13.6, चंबा 12.5, डलहौजी 12.0, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी 2.0, नारकंडा 5.1, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 6.9, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 15.0 , मशोबरा 9.8, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।