फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Rohtang and Jalori Pass, fog in Shimla amidst rain

Himachal Weather: रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी, शिमला में बारिश के बीच छाई रही धुंध

Fri, 24 Mar 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall in Rohtang and Jalori Pass, fog in Shimla amidst rain
रोहतांग में बर्फबारी, शिमला में बारिश के बीच धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में बारिश के बीच दिनभर धुंध छाई रही। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। 27 और 28 मार्च को इन जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल विस बजट सत्र: सीएम सुक्खू बोले- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जल्द नीति बनाएगी सरकार
विज्ञापन


एक दिन मौसम खुलने के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में फिर मौसम बदल गया है। शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज हुई। जिला मुख्यालय कुल्लू में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर बर्फ के फाहे भी गिरे। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश, चौबिया, कुगति, खंपरास, बंडगाम, तुंदा, घटौर, क्वारसी सहित ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय धर्मशाला में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मौसम बदलने से धर्मशाला में करीब 20 मिनट तक बारिश सहित ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटला, पालमपुर, बैजनाथ में भी दोपहर को हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में दोपहर 12:30 बजे बारिश हुई। 3:00 बजे तक शहर में हल्की बारिश होने के साथ घनी धुंध छाई रही। इस कारण शहर में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। दिन के समय ही शहर में अंधेरा पसर गया। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.5, ऊना में 26.4, कांगड़ा में 23.3, मंडी में 22.6, हमीरपुर में 22.4, नाहन में 22.0, चंबा में 21.3, धर्मशाला में 21.2, सोलन में 21.0, शिमला में 16.5, मनाली में 16.8, कल्पा में 13.6 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग               - 1.3
कुकुमसेरी            0.7
कल्पा                1.4
मनाली               4.4
शिमला                7.8
धर्मशाला             11.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed