{"_id":"63f4647e8539cda12704e4e3","slug":"himachal-weather-snowfall-in-lahaul-valley-including-atal-tunnel-rohtang-weather-clear-from-22-feb-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में ओलावृष्टि से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में ओलावृष्टि से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Tue, 21 Feb 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:09 PM IST
सार
मंगलवार को लाहौल के साथ पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया और ठंड बढ़ गई। रोहतांग सहित अटल टनल और इसके आसपास के इलाके बर्फ से लकदक हो गए।
विज्ञापन
बर्फ से लकदक अटल टनल क्षेत्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई, जबकि शिमला शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अपराह्न 3:00 बजे के बाद अचानक बदले मौसम के रुख ने शिमला शहर की रफ्तार थाम दी। ओलों से भरी सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। अपने दोपहिया वाहनों को छोड़कर लोग या तो पैदल या बसों में आन-जाने को मजबूर हो गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि बुधवार से 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 25 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को लाहौल के साथ पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया और ठंड बढ़ गई। रोहतांग सहित अटल टनल और इसके आसपास के इलाके बर्फ से लकदक हो गए। ऐसे में पर्यटक वाहनों को टनल की ओर नहीं जाने दिया गया। रोहतांग में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। मनाली व आसपास के इलाकों में सोमवार रात से रुक-रुक बारिश होती रही। राजधानी शिमला में 3:00 बजे के बाद करीब 4:30 बजे तक भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से शहर में सफेद चादर बिछ गई। छुट्टी के समय हुई बारिश और ओलावृष्टि से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। किन्नौर जिले में दोपहर के बाद अचानक मौसम खराब होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू होने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मंडी के नाचन क्षेत्र की गणई पंचायत के नेहरा गांव में मंगलवार शाम मकान के साथ पेड़ पर रखे घास पर बिजली गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 9.6, कल्पा 3.0, धर्मशाला 6.2, ऊना 12.7, नाहन 16.1, केलांग माइनस 1.2, पालमपुर 12.5, सोलन 8.4, मनाली 7.8, कांगड़ा 13.8, मंडी 9.6, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 11.4, चंबा 10.4, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी माइनस 0.1, नारकंडा 6.2, रिकांगपिओ 8.1, सेऊबाग 9.4, धौलाकुआं 11.9, बरठीं 10.2, पांवटा साहिब 13.0 और सराहन में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।