फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: snowfall in High mountain areas including Lahaul Valley, rainfall in Shimla

Himachal Weather: लाहाैल घाटी सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, शिमला में बारिश, ठंड बढ़ी

Mon, 06 Oct 2025 05:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 05:23 PM IST
सार

 बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: snowfall in High mountain areas including Lahaul Valley, rainfall in Shimla
लाहाैल घाटी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दाैर जारी है। बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला, दारचा- बारालाचा और कोकसर-लोसर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं लाहौल घाटी में रात से बर्फबारी हो रही है। जबकि राजधानी शिमला सहित कुल्लू व अन्य भागों में बारिश का दौर जारी है। बारिश-बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, दारचा, जिस्पा और सेवन सिस्टर पीक में भी ताजा बर्फबारी हुई है।  बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी सफेद हो गईं हैं।

विज्ञापन


बर्फबारी से पांगी का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा संपर्क, सचे जोत मांर्ग बंद
 पांगी-चंबा वाया सचे जोत मार्ग पर बर्फबारी के बाद पांगी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। अब वाया कुल्लू-मनाली होकर ही पांगीवासी जिला मुख्यालय चंबा पहुंच पाएंगे। बर्फबारी के बाद पूरा पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। अक्तूबर  में पहली बर्फबारी ने लोगों को घरों में कैद करने का काम किया है।
विज्ञापन




 

इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 और 7 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 8 अक्टूबर 2025 को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दाैरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। 9 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व लाहाैल-स्पीति जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मंगलवार के लिए सभी जिलों में बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 

विज्ञापन

किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। छितकुल में सोमवार सुबह से बर्फबारी का दाैर जारी रहा। अक्तूबर की शुरुआत में ही चंद्रा वैली के रिहायशी इलाकों में हिमपात हुआ है। मंडी के शिकारी देवी में भी पहली बार फाहे गिरे हैं। उधर, चंबा की चोटियों के अलावा धर्मशाला में धौलाधार की चोटियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई हैं। मानसून लौटने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। बर्फबारी से पर्यटकों और होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और रोहतांग दर्रे के कई हिस्सों में फिसलन बढ़ गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मणिमहेश, चौबिया, कुगति जोत, खपरांस, काली छौ और सचे पास बर्फ से ढक गए हैं। खज्जियार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
बीती रात को गुलेर में 42.0, नगरोटा सूरियां 38.4, भरवाईं 37.0, देहरा गोपीपुर 35.0, पच्छाद 34.2, अघार 32.8, नादौन 28.0 व मुरारी देवी में 27.0 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। अधिकांश स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 6-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 16.6, भुंतर 12.2, कल्पा 6.4, धर्मशाला 16.6, ऊना 14.0, नाहन 16.8, केलांग 0.1, पालमपुर 11.0, सोलन 13.6, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.6, मंडी 16.9, बिलासपुर 18.2, हमीरपुर 15.1, डलहाैजी 6.0, कुफरी 6.8, कुकुमसेरी 5.2, नारकंडा 5.8, भरमाैर 7.0, रिकांगपिओ 9.9, पांवटा साहिब 20.0, ताबो 5.2, सराहन 13.5 व देहरा गोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अंधड़ से फार्मा प्लांट पर गिरा सफेदा का पेड़, लाखों का नुकसान
कांगड़ा जिले में औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में सुबह अंधड़ की वजह से एक फार्मा प्लांट का लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:00 बजे तेज तूफान में मेडिरोज दवा कंपनी पर एक भारी सफेदा का पेड़ गिर गया। इस पेड़ के नीचे आने से एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई । कंपनी प्रबंधक राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर था। सुरक्षा कर्मी को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ गिरने की वजह से कंपनी के बाहर के साथ कंपनी के अंदर भी काफी नुकसान हुआ है। इससे कंपनी का काम भी बंद करना पड़ा। गनीमत रही कि जब यह पेड़ गिरा तब कंपनी बंद थी अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था ।

कुल्लू घाटी में बारिश से दशहरा उत्सव में पड़ा खलल
कुल्लू घाटी में बारिश से ठंड बढ़ गई है। देर रात से हो रही बारिश के चलते कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए देवी-देवताओं के हारियानों और कारोबारियों के साथ लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैदान में बारिश से तालाब और कीचड़ पसर गया है। इससे लोगों को आना जाना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले रविवार को भी सुबह बारिश हुई थी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था  लेकिन रविवार रात से अब तक लगातार बारिश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed