Himachal Weather: ऊना से ज्यादा शिमला का न्यूनतम पारा, ऊंची चोटियों पर दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माैसम के रुख में आए बदलाव के बाद शिमला का न्यूनतम पारा ऊना, धर्मशाला, भुंतर, सुंदरनगर से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। माैसम विभाग ने बिलासपुर और मंडी में शनिवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर में भाखड़ा बांध के और मंडी की बल्ह घाटी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है ।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.4, कल्पा 1.5, धर्मशाला 6.4, ऊना 8.2, नाहन 9.7, पालमपुर 8.0, सोलन 5.0, मनाली 5.1, कांगड़ा 8.8, मंडी 7.7, बिलासपुर 7.5, जुब्बड़हट्टी 9.2, सेऊबाग 2.8, बरठीं 7.2, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.2, देहरा गोपीपुर 10.0, ताबो -8.0 व नेरी में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 16 फरवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 17 और 18 फरवरी को उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 19 फवरी को पूरे प्रदेया में माैसम साफ रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में नेरी 26.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।