फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Closed, Himachal Weather: Schools and colleges classes will be held online,

Himachal School Closed: हिमाचल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज, ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

Wed, 03 Sep 2025 02:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal School Closed, Himachal Weather: Schools and colleges classes will be held online,
हिमाचल में बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जारी तबाही के बीच राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। इस दाैरान ऑनलाइन कक्षाएं लगानी होंगी। बुधवार दोपहर इस संबंध में आदेश जारी किए गए। विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत  सभी सरकारी-निजी कॉलेज व स्कूल, डाइट 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी कॉलेज-स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, संबंधित संस्थानों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि जहां तक संभव हो, कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएं। छुट्टियों के दाैरान संस्थान प्रमुख  शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे और चल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहें। यदि स्कूल की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो जाती है या इन संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, तो चल संपत्तियों और स्कूल रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार  प्रदेश राज्य में पिछले कई दिनों से सभी क्षेत्रों में लगातार भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण व्यापक भूस्खलन,पेड़ों का गिरना, सड़कें अवरुद्ध होना, बिजली और पेयजल आपूर्ति में रुकावटें और पूरे राज्य में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, मौजूदा खराब मौसम की स्थिति के कारण पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की आंशका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कुछ भागों में  इतने दिन बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में 9 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। आज बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 4 व 5 सितंबर के लिए कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट है। हालांकि, आज रात से माैसम में सुधार की संभावना है। 4 से 8 सितंबर तक कुछ स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। वहीं बीती रात को नयना देवी में 136.0, जोत 100.6, पच्छाद 77.0, कोठी 68.4, चंबा  66.0, बिलासपुर 60.4, रोहड़ू 60.0, मनाली 57.0, पालमपुर 52.6, कसौली 49.5, कंडाघाट और ददाहू 48.0, सराहन 44.5, सोलन 43.6, काहू 4 43.5 व मालरांव में 40.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

मानसून में अब तक 341 लोगों की माैत
 प्रदेश में जारी बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 3,52,541.58 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 2 सितंबर तक 341 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 389 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 159 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 4,983 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 4,008 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,912 पालतु पशुओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed