फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report weather will be mainly dry in state snowfall in rohtang

हिमाचल में एक सप्ताह तक खिली रहेगी धूप, रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे

Sun, 06 Oct 2019 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report weather will be mainly dry in state snowfall in rohtang
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी इलाकों में 12 अक्तूबर तक बारिश के कोई आसार नहीं है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी दो-तीन दिन एकाध स्थानों पर ही मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। 10 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मानसून कमजोर रहा। रविवार को राजधानी शिमला समेत अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे। 

विज्ञापन


राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई अधिक परिवर्तन नहीं हुआ जबकि, अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री  अधिक रहा। प्रदेश के  प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 12.8, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 12.0, क ल्पा 6.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 18.4, नाहन 17.5, केलांग 2.4, पालमपुर 13.2, मनाली 6.6, कांगड़ा 15.4, मंडी 18.2, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 13.4, डलहौजी 12.4 और कुफरी 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 22.6, सुंदरनगर 27.8, भुंतर 27.0, कल्पा 20.3,  धर्मशाला 23.8, ऊना 30.8, नाहन 27.3, सोलन 27.2, कांगड़ा 28.6, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 28.8, चंबा 26.2, डलहौजी 17.1 और केलांग 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग की पहाड़ियों में गिरे बर्फ के फाहे

himachal weather report weather will be mainly dry in state snowfall in rohtang

देवभूमि कुल्लू में रविवार सुबह से मौसम खराब रहा। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की है। इसके अलावा बारालाचा और कुंजुम दर्रा भी सफेद हो गया है। हालांकि, खराब मौसम के बावजूद वाहनों की आवाजाही रोहतांग दर्रा में सामान्य रूप से चली है।

पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल-स्पीति जिला ठंड की चपेट में आ गया है। उधर, पहाड़ों में हो रही ताजा बर्फबारी से मनाली के पर्यटन कारोबारी खुश है और दशहरा के साथ विंटर सीजन में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली की चोटियों में बर्फ गिरना पर्यटन के लिए राहत की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed