फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report thunderstorm and rain in state

हिमाचल में बढ़ी ठंडक, अंधड़, ओलों के बाद बारिश से कई जगह बत्ती गुल, पेड़ गिरे

Fri, 17 May 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report thunderstorm and rain in state
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि के साथ बारिश ने नुकसान किया है। शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होती रही। हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, मंडी, मनाली और चंबा के कई क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई है। तेज हवाएं चलने से दिन के समय अंधेरा छा गया। रोहतांग और धौलाधार में शुक्रवार को बर्फबारी भी रिकार्ड हुई।

विज्ञापन


हमीरपुर में भी शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश और तूफान से तापमान में गिरावट आई है। अंधड़ के कारण कुछ समय के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिझड़ी से चकमोह सड़क पर चीड़ का पेड़ गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर करीब एक बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में हालांकि गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात भी हुआ। शुक्रवार को धर्मशाला में 2.8, पालमपुर में 1.4 और  कांगड़ा में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

बारिश जहां गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक मानी जा रही है, वहीं नकदी फसलों और चंगर क्षेत्र के लिए बारिश संजीवनी मानी जा रही है। चंबा जिले में भी बारिश हुई। वीरवार रात को जिले की ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात भी हुआ। बारिश के चलते पोकलेन और चालक को तलाशने का अभियान प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को ऊना में 31.0, कांगड़ा में 30.1, सुंदरनगर में 29.6, बिलासपुर में 29.5, नाहन में 29.4, हमीरपुर में 29.1, भुंतर में 29.2, सोलन में 28.8, चंबा में 27.0, धर्मशाला में 23.6, शिमला में 20.5, कल्पा में 18.7, डलहौजी में 16.6 और केलांग में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मतदान के दिन मौसम साफ रहने के आसार
प्रदेश में मतदान के दिन रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 मई को प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed