{"_id":"5e84a93e8ebc3e6ff06bc6c1","slug":"himachal-weather-report-snowfall-in-the-peaks-hailing-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से साफ होगा मौसम, चोटियों में बर्फबारी, कुल्लू में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से साफ होगा मौसम, चोटियों में बर्फबारी, कुल्लू में गिरे ओले
Wed, 01 Apr 2020 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी-ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर हिमाचल के शेष 10 जिलों में गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में छह अप्रैल तक धूप खिलने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। सात अप्रैल को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बंजार उपमंडल की देउठा और चनौन पंचायत में बुधवार देर शाम मूसलाधार बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इससे प्लम और मटर की फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
बुधवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार देर रात तक कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी से बीआरओ का रोहतांग बहाली का मिशन बाधित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में छह अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन