फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report snowafll chances for next two days

दो दिन फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान

Fri, 11 Jan 2019 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report snowafll chances for next two days

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। हालांकि, मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार और रविवार को बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी से मौसम विज्ञान केंद्र ने इंकार किया है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 14 को मौसम साफ और 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही गई है। 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 17 को मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वीरवार रात को न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है।
विज्ञापन


वीरवार रात केलांग, कल्पा और कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। मनाली, भुंतर और शिमला के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल घाटी की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal weather report snowafll chances for next two days

रोहतांग दर्रा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। रोहतांग दर्रा और आसपास के क्षेत्र राहनीनाला, मढ़ी और छतडू की पहाड़ियों पर बर्फबारी के दौर जारी रहा। कुल्लू और लाहौल जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। घाटी में पहले ही डेढ़ दर्जन बस रूट बंद चले रहे हैं। जलोड़ी दर्रा बंद होने से लोग जान जोखिम डालकर आवाजाही कर रहे हैं। 

शहर                न्यूनतम तापमान
केलांग                    - 9.8
कल्पा                    - 5.0
कुफरी                    - 1.1
मंडी                        0.3
डलहौजी                  0.6
मनाली                    1.0
शिमला                   2.7
सोलन                   3.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed