फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश, 28 तक खराब रहेगा मौसम

Sun, 22 Sep 2019 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain forecast in five districts of state
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में रविवार को धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित आसपास के इलाकों में रविवार को मेघ जमकर बरसे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में 28 तक मौसम खराब रहेगा। मैदानी और मध्यम पर्वतीय कुछ भागों में 28 तक बारिश गर्जन का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में एक दो स्थानों में बारिश होगी। राजधानी शिमला में रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।

himachal weather report rain forecast in five districts of state
- फोटो : अमर उजाला

धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात होने से पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, नड्डी और धर्मशाला में शीतलहर का प्रकोप रहा। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहन लिए हैं। इसके अलावा जिला के अन्य हिस्सों डरोह, जसूर, पंचरुखी आदि क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। जिला चंबा में पूरा दिन धूप रही।

himachal weather report rain forecast in five districts of state
- फोटो : अमर उजाला

इसके चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। हल्की बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम परिवर्तन के कारण अब सुबह व शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। जिला मंडी में रविवार दोपहर बाद बारिश, अंधड़ और ओले पड़े। जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में ओले पड़ने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। फलदार पौधे बर्बाद हो गए हैं, इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report rain forecast in five districts of state
- फोटो : अमर उजाला

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 14.0, सुंदरनगर 17.9, भूंतर 14.6, कल्पा 8.0, धर्मशाला 17.0, ऊना 22.0, नाहन 15.3, केलांग 6.9, पालमपुर 16.5, सोलन 15.0, मनाली 10.8, कांगड़ा 18.7, मंडी 18.0, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 15.7, डलहौजी 14.0 और कुफरी 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

विज्ञापन
himachal weather report rain forecast in five districts of state
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 21.1, सुंदरनगर 29.3, भूंतर 31.0, कल्पा 22.1, धर्मशाला 22.6, ऊना 33.2, नाहन 27.2, केलांग 20.3, पालमपुर 24.1, सेलन 27.0, मनाली 22.8, कांगड़ा 30.1, मंडी 29.2, बिलासपुर 30.4, हमीरपुर 30.2, चंबा 30.2, डलहौजी 19.0, कुफरी 13.5 और पांवटा साहिब 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed