फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain chances till 20th may

अभी और सताएगा मौसम, प्रदेश में कई जगह बारिश होने के आसार

Tue, 15 May 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain chances till 20th may

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा मे 17 मई से मौसम साफ होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर व लाहौल स्पीति में 20 मई तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। 

विज्ञापन

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट

himachal weather report rain chances till 20th may

सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, ऊना में 35.6, सुंदर नगर में 32.1, भुंतर में 30.5, कल्पा में 20.0, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 29.2, केलांग में 15.1, सोलन में 27.0, कांगड़ा में 30.9, बिलासपुर में 31.2, हमीरपुर में 31.1।

चंबा में 28.1 और डलहौजी में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार को प्रदेश के लिए जारी की गई अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी बेअसर नजर आई। सोमवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश भी रिकार्ड नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed