फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain chances of rain from 27th to 29th may

चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार, बरसेंगे बदरा

Mon, 28 May 2018 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 28 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain chances of rain from 27th to 29th may

हिमाचल में करीब दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिल सकती है। प्रदेश में मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 29 मई तक लाहौल, किन्नौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


तीस मई से एक जून तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भी बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी राजधानी शिमला समेत सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाये रहने के कारण तापमान में कुछ गिरावट महसूस की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

himachal weather report rain chances of rain from 27th to 29th may

शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के बाद रविवार को गर्मी से हल्की राहत मिली। इसके बावजूद ऊना में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शिमला में 27.5, धर्मशाला में 33.6, नाहन में 37.5, केलांग में 15.3, सोलन में 34.0, कांगड़ा में 39.0, बिलासपुर में 40.7, हमीरपुर में 40.4, चंबा में 37.2 और डलहौजी में 24.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed