{"_id":"5b3f7cac4f1c1b10278b4cd4","slug":"himachal-weather-report-rain-chances-from-9-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। नौ से 12 जुलाई तक प्रदेश में दोबारा बारिश का दौर शुरू होने के आसार जताए गए हैं।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, भुंतर में 34.7, हमीरपुर-बिलासपुर में 33.9, कांगड़ा में 33.2, सुंदरनगर में 33.1, चंबा में 32.1, सोलन में 29.2, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 26.3, कल्पा में 24.6 और डलहौजी में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन