हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, दो डिग्री तक चढ़ा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार से बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 22 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। 23 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना है।
मंगलवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। 21 और 22 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।
दो डिग्री तक चढ़ा पारा
सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना में 32.6, धर्मशाला में 23.8, नाहन में 26.5, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 28.8, बिलासपुर में 30.8, हमीरपुर में 30.2, चबा में 27.4, सुंदरनगर में 29.3, भुंतर में 28.4, कल्पा में 17.0 और डलहौजी में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -3.8, कल्पा में 2.4, मनाली में 3.0, सुंदरनगर में 7.9, सोलन में 7.6, बिलासपुर में 7.7, शिमला में 9.0, धर्मशाला में 10.2, ऊना में 9.7 और नाहन में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।