{"_id":"5fe72948ec99de5c8e64f6c9","slug":"himachal-weather-report-rain-and-snowfall-forecast-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, 29 से मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, 29 से मौसम साफ
Sat, 26 Dec 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। 29 दिसंबर को सिर्फ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 29 दिसंबर से एक जनवरी 2021 तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। केलांग सहित प्रदेश के छह क्षेत्रों का शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 11.1, कल्पा में माइनस 3.0, भुंतर-मंडी में माइनस 1.0, सुंदरनगर में माइनस 0.6, मनाली में माइनस 0.2, चंबा में 0.7, कांगड़ा में 1.5, सोलन में 1.0, बिलासपुर-ऊना में 2.0, हमीरपुर में 2.2, धर्मशाला में 2.4, डलहौजी में 6.0, शिमला में 7.0 और नाहन में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शिमला में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री, सुंदरनगर में 22.3, भुंतर में 18.2, कल्पा में 11.2, धर्मशाला में 14.8, ऊना में 23.4, नाहन में 19.8, सोलन में 23.0, कांगड़ा में 21.2, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.2, चंबा में 18.4, डलहौजी में 10.5 और केलांग में माइनस 0.1 डिग्री रहा।