फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal weather report rain and snowfall chances for next four days

मौसम ने ली करवट, हिमाचल में चार दिन तक ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

Fri, 10 May 2019 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report rain and snowfall chances for next four days
सांकेतिक तस्वीर

ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी के बीच हिमाचल में मौसम बदलना शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर हिमपात और राजधानी शिमला समेत निचले इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। ऊंची चोटियों पर हिमपात से तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 14 मई तक ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 16 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में बदलाव से सूबे के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना है। शुक्रवार दोपहर बाद मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, मांगा कोट, हामटा पास, चंद्रखणी पास, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा में ताजा हिमपात हुआ। कुल्लू, मनाली सहित समूची घाटी में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.3, बिलासपुर में 39.0, हमीरपुर में 38.2, कांगड़ा में 34.4, नाहन में 34.8, सुंदरनगर में 36.1, सोलन में 32.5, भुंतर में 31.1, धर्मशाला में 28.6, शिमला में 26.6, चंबा में 28.0, डलहौजी में 18.9, केलांग में 18.2 और कल्पा में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed