{"_id":"5caddcecbdec22143e2c72ad","slug":"himachal-weather-report-rain-alert-in-state-for-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी
Wed, 10 Apr 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश और शुक्रवार को भारी ओलावृष्टि और गर्जन होने की चेतावनी जारी की गई है। 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
शिमला में 24.7, बिलासपुर 34.5, हमीरपुर 34.3, कांगड़ा 34.0, सुंदरनगर 33.1, चंबा 30.9, नाहन 30.0, भुंतर 29.5, सोलन 29.0, धर्मशाला 23.6, कल्पा 20.4, डलहौजी 19.5 और केलांग में 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर 15.2, धर्मशाला 13.2, ऊना 18.0, नाहन 9.1, सोलन 13.0, कांगड़ा 17.2, मंडी 14.0, बिलासपुर 17.6, हमीरपुर 17.3, चंबा 15.8, मनाली 7.6, कल्पा 6.0 और केलांग में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।