{"_id":"5f79d4478ebc3e9c0724aaeb","slug":"himachal-weather-report-one-to-two-degree-rise-in-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: मौसम साफ रहने से एक से दो डिग्री तक चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: मौसम साफ रहने से एक से दो डिग्री तक चढ़ा पारा
Sun, 04 Oct 2020 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में 10 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी शिमला सहित आसपास के पर्यटक स्थलों में रविवार को मौसम साफ रहा और दिन भर बाजारों में पर्यटकों से चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और ऊना में सबसे अधिक अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान शिमला में 14.6, सुंदरनगर 14.6, भूंतर 13.5, कल्पा 8.0, धर्मशाला 17.2, ऊना 16.0, नाहन 19.9, केलांग 4.4, पालमपुर 13.5, सोलन 13.0, मनाली 7.6, कांगड़ा 15.6, मंडी 15.1, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 16.3, चंबा 13.8, डलहौजी 14.7 और कुफरी 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान शिमला में 24.8, सुंदरनगर 31.9, भूंतर 31.9, कल्पा 23.5, धर्मशाला 26.4, ऊना 35.8, नाहन 31.6, सोलन 31.5, कांगड़ा 32.1, बिलासपुर 33.5, हमीरपुर 33.2, चंबा 31.3, डलहौजी 19.3 और केलांग 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन