फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Report IMD Shimla yellow alert in eight districts in himachal

मौसम फिर लेगा करवट, आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Sun, 16 Feb 2020 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2020 06:59 PM IST
सार

  • 18 के बाद बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अनुमान
  • 19 से 22 तक मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश बर्फबारी

विज्ञापन
Himachal Weather Report IMD Shimla yellow alert in eight districts in himachal
फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 18 तक मौसम रहेगा साफ रहने के बाद फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 19 से 22 तक मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। 20 फरवरी को आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।  बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कागड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहने से लोगों ने ठंड से राहत पाई है और शहर के बाजारों में पर्यटकों से रौनक बढ़ी रही। केलांग में न्यूनतम तापमान -04.7 डिग्री सेल्सियस और ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान तापमान में कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान केलांग -4.7, कल्पा -1.6, शिमला 9.1, सुंदरनगर 5.3, भूंतर 5.1, धर्मशाला 7.8, ऊना 8.2, नाहन 12.3, पालमपुर 7.5, सोलन 5.5, मनाली 3.4, कांगड़ा 9.4, मंडी 8.5, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 8.4, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 8.4, चंबा 9.0, डलहौजी 7.3 और कु फरी 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है।   

शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 18.0, सुंदरनगर 24.3, भूंतर 24.0, कल्पा 10.7, धर्मशाला 17.8, ऊना 28.0, नाहन 20.5,  सोलन 24.0, कांगड़ा 24.4, बिलासपुर 26.0,  हमीरपुर 25.8, चंबा 23.3,  डलहौजी 12.6 और केलांग 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed