{"_id":"5de3beb68ebc3e54ee79904f","slug":"himachal-weather-report-imd-shimla-weather-forecast-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा रहेगा प्रदेश में इस सप्ताह मौसम का हाल, पढ़िए ये रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा रहेगा प्रदेश में इस सप्ताह मौसम का हाल, पढ़िए ये रिपोर्ट
Sun, 01 Dec 2019 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में रविवार को दिन भर धूप खिली रही। मालरोड और रिज मैदान पर्यटकों से गुलजार रहा। वहीं, बर्फबारी के बाद केलांग का न्यूनतम तापमान -12.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि कांगड़ा का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 5.2, सुंदरनगर 2.0, भुंतर 0.8, कल्पा -3.4, धर्मशाला 7.4, ऊना 9.0, नाहन 12.5, केलांग -12.3, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली -1.0, कांगड़ा 6.0, मंडी 7.0, बिलासपुर
विज्ञापन
8.0, हमीरपुर 7.8, चंबा 3.5, डलहौजी 5.3 और कुफरी 3.7 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 16.5, सुंदरनगर 23.5, भुंतर 20.4, कल्पा 4.8, धर्मशाला 13.4, ऊना 23.4, नाहन 20.2, सोलन 21.6, कांगड़ा 22.0, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.9, चंबा 17.8 और डलहौजी का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन