{"_id":"5eca72bb77ed5f381a6989dc","slug":"himachal-weather-report-imd-shimla-weather-forecast-for-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में बरसेंगे बादल
Sun, 24 May 2020 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 28 से 30 मई तक एक बार फिर मौसम खराब होगा। प्रदेश के मध्यम भागों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 28 मई को बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 और 30 मई को भी मौसम खराब रहेगा। वहीं, प्रदेश में 25 और 26 मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि किसान-बागवान खेतों और बगीचों का काम समय पर निपटा लें। उधर, प्रदेश के केलांग में रविवार को सबके कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 42.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 12.4, सुंदरनगर 17.2, भुंतर 12.5, धर्मशाला 17.2, ऊना 21.5, नाहन 23.3, केलांग 4.2, पालमपुर 15.0, सोलन 16.2, मनाली 7.4, कांगड़ा 18.7, मंडी 16.0, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.2, चंबा 14.5, डलहौजी 15.4 और कुफरी 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
ऊना में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 26.6, सुंदरनगर 38.8, भुंतर 35.2, कल्पा 23.8, धर्मशाला 31.6, ऊना 42.2, नाहन 37.2, सोलन 34.8, कांगड़ा 37.0, बिलासपुर 41.0, हमीरपुर 40.8, चंबा 35.9, डलहौजी 23.0 और केलांग 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।