{"_id":"5d5019838ebc3e6c990bd6c4","slug":"himachal-weather-report-heavy-rain-alert-for-12th-and-13th-august-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, 86 सड़कों पर अभी भी यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, 86 सड़कों पर अभी भी यातायात बाधित
Sun, 11 Aug 2019 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मानसून की बारिश और भूस्खलन से दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम को राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 17 अगस्त पर मौसम खराब बना रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 86 सड़कें यातायात के लिए अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन
रविवार को कांगड़ा, ऊना और मंडी जिले में भी हल्की बारिश हुई। डलहौजी में आठ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सोलन जिले में भी बारिश से सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। पीडब्ल्यूडी को उपमंडल नालागढ़ में 22.70 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। शिमला-रामशहर-कुनिहार-नालागढ़ मार्ग सिलणु पुल के पास कुछ समय बंद रहा। रूनंग नाले में पानी बढ़ने से कुछ देर के लिए एनएच-5 बाधित रहा।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
स्थान एमएम
बैजनाथ 55.4
ऊना 36.5
सुंदरनगर 34.9
रेणुका 29.0
पंडोह 12.0
जंजैहली 12.0
शिमला 11.2
जोगिंद्रनगर 10.0
मंडी 8.2
नाहन 7.8