{"_id":"5bdaf2b2bdec226989663acf","slug":"himachal-weather-report-hailstorm-alert-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी वीरवार को बेअसर नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गर्जन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
प्रदेश में चार नवंबर तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं। वीरवार को शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, कांगड़ा 28.2, बिलासपुर 27.2, हमीरपुर 26.8, सुंदरनगर 25.5, चंबा-नाहन 24.5, सोलन 23.0, धर्मशाला 21.8, भुंतर 20.2, शिमला 18.3, कल्पा 14.2 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.0, कल्पा 4.2, मनाली 5.0, मंडी 7.2, कुफरी 8.3, भुंतर 9.5 और शिमला में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।