ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से नए साल का स्वागत, सात तक मौसम खराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से नए साल का स्वागत हुआ है। जिला चंबा के उपमंडल भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों पर बुधवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले की ऊपरी चोटियों में भी बुधवार शाम को हल्की बर्फ गिरी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में वीरवार से कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
सात जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। केलांग में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री रिकार्ड हुआ। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई।
रोहतांग दर्रा और इसके आसपास बादल छाए रहने से लाहौल के लिए उड़ा हेलीकाप्टर भी दर्रे से वापस आ गया। इस कारण तीनों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। तीन और चार जनवरी को कुल्लू और लाहौल में भारी बर्फबारी की संभावना के बीच जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है। जिला चंबा में भरमौर की ऊपरी चोटियों चौंबिया, तुदांह, मणिमहेश, बड़ग्रां में दो से छह इंच तक बर्फबारी हुई।
वहीं, पांगी की हुडान भटोरी, चस्कभटोरी, साच पास में भी हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 10.4, धर्मशाला में 9.4, ऊना में 14.7, सोलन में 16.0, कांगड़ा में 16.9, मंडी में 15.6, बिलासपुर में 16.5, हमीरपुर में 16.1, ऊना में 14.7 और केलांग में माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 10.0
कल्पा - 4.1
मनाली - 2.6
कुफरी - 2.3
सोलन - 1.0
शिमला 1.4