{"_id":"5ee381bd8ebc3e42b92531ef","slug":"himachal-weather-report-40-degree-celsius-temperature-recorded-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खुलते ही प्रदेश में बढ़ी गर्मी, ऊना का पारा फिर पहुंचा 40 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खुलते ही प्रदेश में बढ़ी गर्मी, ऊना का पारा फिर पहुंचा 40 डिग्री
Fri, 12 Jun 2020 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मौसम खुलते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान दोबारा 40 डिग्री पहुंच गया। पूरे प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार और सोमवार को मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़ की चेतावनी जारी की थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी इसका असर नहीं दिखा। पारा चढ़ने के साथ ही मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम गर्म हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.4, कांगड़ा 36.3, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 36.2, चंबा 35.5, सुंदरनगर 36.7, भुंतर 34.8, नाहन 33.2, सोलन 32.0, धर्मशाला 28.4, शिमला 27.2, कल्पा 25.1, डलहौजी 22.6 और केलांग में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में न्यूनतम तापमान 23, नाहन 22.9, कांगड़ा 21.8, धर्मशाला 18.8, शिमला 17.3 और केलांग में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन