{"_id":"5f242596d67f2f11071d1adc","slug":"himachal-weather-report-28-percent-less-rain-in-july-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई माह में 29 दिन बरसे बादल, फिर भी 28 फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई माह में 29 दिन बरसे बादल, फिर भी 28 फीसदी कम हुई बारिश
Sat, 01 Aug 2020 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लगातार दूसरे साल मानसून सीजन पहले महीने में कमजोर रहा है। इस साल जुलाई में पूरे प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी कम बादल बरसे। जुलाई महीने में इस साल 29 दिन बारिश रिकॉर्ड हुई है। एक और 14 जुलाई दो दिन ही शुष्क रहे। इस साल एक से 31 जुलाई तक हिमाचल में 202.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। साल 2019 में सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल सिर्फ बिलासपुर और कुल्लू जिले में जुलाई में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे। बिलासपुर में सामान्य से 25 फीसदी और कुल्लू में सामान्य से 12 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई। चंबा में सामान्य से 69, हमीरपुर में 14, कांगड़ा में 32, किन्नौर में 19, लाहौल-स्पीति में 71, मंडी में 34, शिमला में 11, सिरमौर में 45, सोलन में पांच और ऊना में आठ फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
अभी तक साल 2013 के जुलाई में सबसे अधिक 143 फीसदी बारिश रिकॉर्ड हुई। ऊना में चार जुलाई को प्रदेश में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री पारा दर्ज हुआ। उधर, एक जून से 31 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से तीस फीसदी कम बादल बरसे हैं। इस साल 22 जून को मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन