{"_id":"6300fe6bd12fff22db5abbf9","slug":"himachal-weather-record-of-heavy-rain-in-64-years-broken-in-himachal-s-dharamsala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: धर्मशाला में टूटा 64 साल की भारी बारिश का रिकॉर्ड, तीन तक होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: धर्मशाला में टूटा 64 साल की भारी बारिश का रिकॉर्ड, तीन तक होगी बरसात
Sun, 21 Aug 2022 11:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:52 AM IST
सार
शनिवार को किन्नौर, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में प्रदेश भर में सामान्य से 316 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
हाईवे धंसने से हवा में लटकी बस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला में 64 साल में भारी बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार रात 9:00 बजे से शनिवार सुबह 9:00 बजे तक 12 घंटों के दौरान धर्मशाला में 333 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे पहले 6 अगस्त 1958 को 24 घंटों के दौरान 316 मिलीमीटर बारिश हुई थी। शनिवार को किन्नौर, सिरमौर, ऊना और लाहौल स्पीति को छोड़ अन्य सभी जिलों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में प्रदेश भर में सामान्य से 316 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में पहली बार मानसून सीजन के दौरान 24 घंटों के दौरान इतनी अधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 24 घंटों के दौरान 34.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 8.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। शुक्रवार रात को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शनिवार को बारिश का क्रम कुछ कम रहा। पालमपुर, मंडी, डलहौजी, शिमला, मनाली और कांगड़ा में ही बादल बरसे। अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। प्रदेश में बदले मौसम से नदी और नाले पूरे उफान पर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश का क्रम दो-तीन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
किस जिला में सामान्य से कितनी अधिक बारिश (फीसदी में)
बिलासपुर 920
मंडी 713
शिमला 568
कुल्लू 566
सोलन 330
कांगड़ा 327
चंबा 240
हमीरपुर 105
किस जिला में सामान्य से कितनी कम बारिश (फीसदी में)
किन्नौर - 23
लाहौल स्पीति - 56
सिरमौर - 51
ऊना - 80