हिमाचल: कांगड़ा में बरसे बादल, कई जगह गिरे पेड़, बिजली हुई गुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात को जिला कांगड़ा में जमकर बारिश हुई और अंधड़ चला। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर धान और मक्की फसल को भी नुकसान पहुंचा। जिले के कई गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। जिले में गुरुवार को करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश गगल में 45 मिलीमीटर दर्ज की गई। नगरोटा बगवां में करीब आधा दर्जन पेड़ गिर गए।
साढ़े पांच घंटे प्रभावित रहा पठानकोट-बैजनाथ रेल ट्रैक
इससे क्षेत्र में रात भर बिजली सप्लाई ठप रही। कांगड़ा में 45.2, धर्मशाला में 12, बैजनाथ में 10, नगरोटा सूरियां में 8 और पालमपुर में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला शहर में शुक्रवार तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, भुंतर में 33.2, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.4, सुंदरनगर में 31.2, कांगड़ा में 31.0, चंबा में 30.2, सोलन में 29.0, नाहन में 28.5, धर्मशाला में 26.8, कल्पा में 25.2, शिमला में 24.3, केलांग में 23.1 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पालमपुर के फरेढ़ (परौर) के पास चलती ट्रेन पर बड़ा पत्थर आ गिरा। इससे ट्रेन में बैठा एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे टांडा रेफर किया गया। करीब साढ़े पांच घंटे तक पठानकोट-बैजनाथ रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। यह ट्रेन सुबह बैजनाथ से पठानकोट जा रही थी।