Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में इतने दिन जारी रहेगी बारिश, छह जिलों में ओलावृष्टि-अंधड़ का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में दो दिन अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के कई इलाकों में एक सप्ताह तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 28 मई तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 23 व 24 मई को कांगड़ा, कुल्लू,मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 22, 25 से 28 मई तक अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दाैरान हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है।
जानें किन क्षेत्रों में होगी बारिश
22-23 और 26-27 मई के दौरान राज्य के मध्य पर्वतीय और निचले-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर, 24-25 और 28 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 22-23 और 26-27 मई के दौरान राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 24-25 मई और 28 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दाैरान ओलिंडा 41.0, बीबीएमबी 36.0, स्लापड़ 33.5, रायपुर मैदान 29.0, नंगल डैम 26.4, पालमपुर 24.4, सोलन 21.8, सुजानपुर टिहरा: 19.6 और मैहरे बड़सर में 18.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 18.2, भुंतर 15.6, कल्पा 11.0, धर्मशाला 12.8, ऊना 17.4, नाहन 19.3, केलांग 7.3, पालमपुर 18.0, सोलन 15.5, मनाली 12.7, कांगड़ा 19.2, मंडी 18.6, बिलासपुर 20.1, हमीरपुर 20.3, चंबा 15.7, जुब्बड़हट्टी 15.6, कुफरी 12.0, कुकुमसेरी 7.1, नारकंडा 12.7, रिकांगपिओ 13.7, सेऊबाग 13.8, धाैलाकुआं 21.6, बरठीं 19.7, कसाैली 15.5, सराहन 11.8, ताबो 8.4, बजाैरा 15.3 व पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5 जून तक कैसा रहेगा माैसम
विभाग की ओर से 5 जून तक के लिए अलग से पूर्वानुमान जारी किया गया है। 30 मई से 5 जून तक के दूसरे सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के मैदानी-निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश भागों में सामान्य वर्षा के आसार हैं।