फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain forecast for eight consecutive days across several parts; snowfall likely on the peaks

हिमाचल में बदला माैसम: मनाली-धर्मशाला में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी; लगातार आठ दिन बरसेंगे बादल

Tue, 06 Oct 2026 04:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

धर्मशाला-मनाली में झमाझम बारिश दर्ज की गई।  वहीं लाहाैल-स्पीति व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। शिमला में बादल छाए हुए हैं। माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में लगातार आठ दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain forecast for eight consecutive days across several parts; snowfall likely on the peaks
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह से बादलों के बीच दोपहर होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जबकि लाहौल-स्पीति, पांगी और कुल्लू की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। रोहतांग दर्रा समेत पीर पंजाल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है। धर्मशाला, पालमपुर, चंबा और मनाली में बादल झमाझम बरसे। पालमपुर में 68 मिलीमीटर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और पांगी के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को करीब 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। 

विज्ञापन




चौरा में भारी ओलावृष्टि, चुल्ली सहित अन्य नकदी फसलें तबाह
 प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को किन्नौर के चौरा क्षेत्र में भी भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं, रामपुर बुशहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हुई। रामपुर के 1520 क्षेत्र में तेज बारिश आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और अंधड़ से राजमाह, मक्की, धान, तुलसी सहित अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। चौरा, छोटा कंबा और बड़ा कंबा में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे से 4:30 बजे तक जमकर ओले बरसे। करीब आधे घंटे तक हुई भारी ओलावृष्टि से खेत और बगीचे सफेद चादर से ढक गए।

विज्ञापन


Trending Videos

पीक, घेपंक पीक, ड्रलबू चोटी और जंस्कार रेंज में भी बर्फबारी 
पीर पंजाल की सेवन सिस्टर पीक, घेपंक पीक, ड्रलबू चोटी और जंस्कार रेंज में भी बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रे में बर्फ गिरने से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ गया है। केलांग में दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के कारण मुख्यालय केलांग में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम के इस बदलाव से राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कांगड़ा जिले में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद धर्मशाला, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हुई, जो शाम करीब पांच बजे के बाद तेज हो गई। लगातार कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से किसानों ने फसलों की कटाई शुरू कर दी थी। अब बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में काटकर रखी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन

कई भागों में 12 अक्तूबर तक जारी रहेगा बारिश का दाैर
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 से 9 अक्तूबर के बीच राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 10 अक्तूबर को मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अन्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 11 व 12 अक्तूबर को भी कुछ भागों में माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 6 से 9 अक्तूबर तक कुछ क्षेत्रों में  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

किस जिले में कब-कब होगी बारिश
विभाग के अनुसार ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन व सिरमाैर जिले में 6 से 10 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 6 से 9 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में 8 व 9 अक्तूबर को अच्छी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। बाकि दिन अन्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 

तापमान में गिरावट आने की संभावना
 अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं मंगलवार देर शाम  ऊना जिले के बड़ूही क्षेत्र में अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई।

अधिकतम तापमान
ऊना 34.6
बिलासपुर 32.5
भुंतर 31.4
मंडी 31.2
कांगड़ा 30.5
नाहन 28.8
सोलन 27.8
धर्मशाला 25.0
मनाली 24.8
शिमला 24.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed