हिमाचल माैसम: शिमला-धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में 82 सड़कें बंद,1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 अगस्त तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ेगा। 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला। राजधानी शिमला, नाहन और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल बरसे। हिमाचल में बारिश और भूस्खलन के कारण 82 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 13 पेयजल योजनाएं और पांच बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के 26 अगस्त को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 28, 29 और 30 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। 1 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
VIDEO | Heavy rain lashes Shimla, Himachal Pradesh.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#ShimlaRains #HimachalPradesh pic.twitter.com/zdLUTIB4Cy— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026विज्ञापन
1 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश का खतरा
सात दिन के पूर्वानुमान में 26 और 27 अगस्त को कई क्षेत्रों में सीमित बारिश की संभावना है। 28 से 30 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 31 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 1 सितंबर को कई हिस्सों में बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
शिमला, मंडी और कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश
जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक 28 से 30 अगस्त के दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की आशंका जताई है। कुछ जल निकायों में जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के दौरान फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ सकता है।
विभाग ने लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ या कीचड़ खिसकने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदियों-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी है।
अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
बिलासपुर 34.0
मंडी 33.5
सुंदरनगर 33.0
भुंतर 32.0
कांगड़ा 31.0
चंबा 30.3
धर्मशाला 30.0
सोलन 30.0
शिमला 22.5