फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: people lost their lives so far in the monsoon season, heavy rainfall alert for three days

Himachal Weather: प्रदेश में 566 सड़कें अभी भी ठप, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से राहत मिलने के आसार

Thu, 27 Jul 2023 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इस बार मानसून में 24 जून से 27 जुलाई तक प्रदेश में 5491.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
Himachal Weather:  people lost their lives so far in the monsoon season, heavy rainfall alert for three days
शिमला में कार पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 जुलाई से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 जुलाई से मानसून की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। 4 अगस्त से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बुधवार रात को मंडी-पठानकोट और शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे भूस्खलन से प्रभावित रहा।

विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ों वाहन एनएच पर फंसे रहे। भरमौर-पठानकोट हाईवे का कुछ हिस्सा रावी में जलमग्न हो गया है। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे अब छोटे वाहनों के लिए खुला है। हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से भरमौर-होली में एचआरटीसी की और निजी बसों समेत दर्जनों मालवाहक वाहन फंस गए हैं। प्रदेश के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 566 सड़कें और 250 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।
विज्ञापन


गुरुवार को भारी बारिश से मंडी शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई दुकानों तक पानी पहुंच गया। मनाली-कुल्लू नेशनल हाईवे पर 17 मील के समीप नदी का रुख मोड़ने उतरा पोकलेन चालक तेज बहाव के चलते नही में फंस गया। प्रशासन ने बचाव टीम भेजकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जोगिंद्रनगर में गुम्मा के पास नाले के पानी से सड़क को नुकसान हुआ है। बुधवार रात को इसके चलते मंडी-पठानकोट मार्ग भी तीन घंटे तक बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 5,361.16 करोड़ रुपये का नुकसान
इस बार मानसून में 24 जून से 27 जुलाई तक प्रदेश में 5491.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। 183 लोगों की जान गई है। 206 लोग जख्मी हुए हैं। बाढ़ से 687 मकान ढह गए, जबकि 7029 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 68 और अचानक बाढ़ की 51 घटनाएं सामने आई हैं।

 

खड्ड में बहने से नेपाली मूल के युवक की मौत
 शिमला जिले के नेरवा में भठी नाला निवासी राजेंद्र कंवर के पास कार्य करने वाला अंकित पुत्र वीरू नेपाली नया बस अड्डा नेरवा के समीप शालवी खड्ड के किनारे से रेत निकाल रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान वह नदी में उतर गया और तेज बहाव की चपेट में आकर करीब 300 मीटर आगे नेरवा स्थित 22 केवी सब स्टेशन के सामने तक बह गया। यहां मौजूद दो मजदूरों ने खड्ड में बहते युवक को देखा। दोनों ने खड्ड में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नेरवा अस्पताल पंहुचाया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
 

सराज, नाचन और धर्मपुर, सरकाघाट में भी बारिश से सड़कों पर ल्हासे गिरे हैं। जिला कुल्लू में गुरुवार को मौसम साफ रहा। सड़कों के बंद होने से मणिकर्ण के दुर्गम इलाकों में राशन खत्म हो गया है। जिले में 100 से अधिक गांवों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हुई है। रामपुर बुशहर के तहत ब्रौनी और पशाडा खड्ड के पास एनएच पांच पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वीरवार तड़के तीन बजे बाधित हो गया। एनएच प्राधिकरण ने 12 घंटे के बाद एनएच बहाल किया। राजधानी शिमला के विकासनगर में देवदार का पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

 

इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
प्रदेश के चंबा, सिरमौर, शिमला, कुल्लू व मंडी जिले के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

कहां कितनी बारिश
बुधवार रात को गुलेर में 74.2, सलूणी 62.2, सराहन 54.0, चुवाड़ी 41.0, सुंदरनगर 37.6,जोगिंद्रनगर 31.0, खेरी चंबा 29.6, धर्मशाला 25.2, रोहड़ू 25.0, नगरोटा सूरियां 24.8, डलहौजी 21.0, भरमौर 16.0, रामपुर बुशहर 12.0 और मनाली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 20.9, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 23.1, केलांग 13.6, पालमपुर 19.5, सोलन 20.2, मनाली 17.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 22.0, बिलासपुर 24.4, चंबा 22.7, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 19.9, कुफरी 15.0, कुकुमसेरी 14.3, नारकंडा 13.5, भरमौर 14.0, पांवटा साहिब 26.0 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

शिमला के छह उपमंडलों में स्कूल 28 जुलाई तक बंद
भारी बारिश को देखते हुए रामपुर बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद किए गए हैं। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed