फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly: CM Sukhu says 98,719 applied for constable posts; deadline will not be extended.

हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू बोले- कांस्टेबल पदों के लिए 98,719 ने किया आवेदन, अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी

Wed, 02 Sep 2026 02:03 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि यह कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा इसके संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Assembly: CM Sukhu says 98,719 applied for constable posts; deadline will not be extended.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर हिमाचल विधानसभा सदन में जानकारी दी। सीएम सुक्खू ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के पदों का विज्ञापन 10 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक लगभग 65,000 अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया जा चुका था।  इसके बाद सरकार की ओर से सभी अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप आवेदन की अंतिम तिथि में 15 दिनों की वृद्धि करते हुए इसे 21 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया। इस अवधि के दौरान लगभग 11,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल आवेदनों की संख्या बढ़कर लगभग 77,000 हो गई।  इसके बाद सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स के कर्मचारियों को एकमुश्त पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की गई तथा आवेदन की अंतिम तिथि में पुनः 15 दिनों की वृद्धि करते हुए इसे 5 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया। इस अवधि के दौरान लगभग 21,000 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार 1 सितंबर,2026 को सायं 7:00 बजे तक पुरुष एवं महिला पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 98,719 हो गई है।

विज्ञापन

लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सुचारू: सीएम
 यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान विस्तारित अवधि के दौरान प्रतिदिन पुरुष अभ्यर्थियों से लगभग 200 से 300 आवेदन तथा महिला अभ्यर्थियों से लगभग 150 से 200 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। 31 अगस्त 2026 को पुरुष अभ्यर्थियों से 313 आवेदन तथा दिनांक 1 सितंबर को 294 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार, महिला अभ्यर्थियों से 31 अगस्त को 159 आवेदन तथा 1 सितंबर को 129 आवेदन प्राप्त हुए। ऐसे में यह कहना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा है। लोक सेवा आयोग का ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा इसके संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदों के लिए आरएंडपी नियमों के अनुसार शारीरिक मानक परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग की ओर से आयोजित किया जाना है। यदि ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाया जाता है, तो आगामी शीत ऋतु के कारण भर्ती प्रक्रिया आरंभ करना कठिन हो जाएगा तथा भर्ती प्रक्रिया में लगभग छह माह की अतिरिक्त देरी हो सकती है।  इस दृष्टि से भी ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय एवं अवसर प्रदान किया जा चुका है। वर्तमान परिस्थितियों में आवेदन की अंतिम तिथि को और अधिक बढ़ाया जाना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed