फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Monsoon withdraw from this district of Himachal, know the forecast for five days

Himachal Weather: हिमाचल के इस जिले से मानसून हुआ विदा, जानें पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Thu, 29 Sep 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के एक जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है, जबकि बाकि भागों में सक्रिय है।
loader
Himachal Weather, Monsoon withdraw from this district of Himachal, know the forecast for five days
कोकसर के समीप ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एक जिले से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो गया है, जबकि बाकि भागों में सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊना जिला से गुरुवार को मानसून विदा हो गया है। शेष हिमाचल से अक्तूबर के पहले सप्ताह तक मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। तीन अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को पंजाब, चंडीगढ़ से विदा हो गया है।



ये भी पढ़ें: Tourist Deluxe Bus: मनाली से लद्दाख के शिंकुला दर्रे तक डीलक्स बस में सैर करेंगे पर्यटक, ट्रायल सफल

ऊना जिला पंजाब से सटा होने से वहां से भी मानसून की विदाई हो गई है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में एक जून से 29 सितंबर तक सामान्य से दो फीसदी कम बादल बरसे हैं। 716 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 733 मिलीमीटर मानी गई है। उधर, सितंबर में सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हुई है।


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 16.2, भुंतर 14.3, कल्पा 8.8, धर्मशाला 17.2, ऊना 20.8, नाहन 19.5 , केलांग 5.9, पालमपुर 14.5, सोलन 14.3, मनाली 12.0, कांगड़ा 19.4, मंडी 17.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 20.3, चंबा 16.7, डलहौजी 14.3, कुफरी 12.7, रिकांगपिओ 12.7 और पांवटा साहिब में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, डलहौजी 20.5, चंबा 29.3, केलांग 18.7, कांगड़ा 30.2, धर्मशाला 26, कांगड़ा 30.2, धर्मशाला 26, पालमपुर 25.6, भुंतर 30.9, हमीरपुर 30.2, बिलासपुर 32.4, शिमला 24.3 और कुफरी 18.5 और कोटखाई में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed