फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon will depart from six districts of Himachal in two three days

Himachal Weather: हिमाचल के छह जिलों से इतने दिनों में विदा होगा मानसून, राज्य में 9 अक्तूबर तक मौसम साफ

Tue, 03 Oct 2023 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

राज्य के छह जिलों से कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में 1 अक्तूबर को मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon will depart from six districts of Himachal in two three days
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शेष छह जिलों से भी मानसून जल्द विदा होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। राज्य के छह जिलों से कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में 1 अक्तूबर को मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है। अब कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से यह दो-तीन दिनों के भीतर विदा हो जाएगा। पिछले वर्ष भी प्रदेश से 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, सुंदरनगर 16.6, भुंतर 16.9, कल्पा 7.6, धर्मशाला 15.2, ऊना 16.0, नाहन 20.3, केलांग 4.2, पालमपुर 14.0, सोलन 13.5, मनाली 10.9, कांगड़ा 16.8, मंडी 17.4, बिलासपुर 19.3, चंबा 16.1, डलहौजी 13.1, कुफरी 12.5, नारकंडा 10.4, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 11.8, सेऊबाग 15.2, मशोबरा 11.2 और देहरागोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
चंबा में अधिकतम तापमान 31.3, डलहौजी 20.6, कुकुमसेरी 21.7, केलांग 17.2, धर्मशाला 29.0, कांगड़ा 30.4, भुंतर 32.5, बरठीं 30.7, सुंदरनगर 32.8, कल्पा 24.5, रिकांगपिओ 27.5, बिलासपुर 33.3, शिमला 24.5, सोलन 29.0 और धौलाकुआं में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 12302 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 2 अक्तूबर तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519  घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई।  राज्य में 2941 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 9711.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 169  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed