फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Minimum temperatures fell below 10 degrees Celsius at 24 locations, chill increased

Himachal Weather: राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम, ठिठुरन बढ़ी, इतने दिन साफ रहेगा माैसम

Wed, 19 Nov 2025 12:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Nov 2025 12:03 PM IST
सार

 राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस व केलांग का शून्य में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Minimum temperatures fell below 10 degrees Celsius at 24 locations, chill increased
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस व केलांग का शून्य में दर्ज किया गया है। दिन में मौसम साफ बना रहने के बावजूद धूप में भी तपिश कम हुई है। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।  सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 5.0, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.7, ऊना 9.2, नाहन 9.2, केलांग 0.1, पालमपुर 7.0, सोलन 5.8, मनाली 4.1, कांगड़ा 8.5, मंडी 7.7, हमीरपुर 7.1, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी -5.1, नारकंडा 6.3, भरमाैर 8.9, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 3.6, बरठीं 8.0, कसाैली 10.7, सराहन 5.3, ताबो -5.6 व बजाैरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के 18 दिनों में सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश, इतने दिन शुष्क रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 25 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, नवंबर के 18 दिन सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 90, चंबा, हमीरपुर व कांगड़ा 98, किन्नाैर 58, कुल्लू 93, लाहाैल-स्पीति 79, मंडी 99, शिमला 99, सिरमाैर 100, सोलन 91 व ऊना में 85 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, हमीरपुर में 25.8, नाहन में 23.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 24.7, मंडी में 23.9, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 18.6, मनाली में 17.8 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।  विभाग के अनुसार राज्य में 3-4 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed