फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Minimum temperature drops after rain and snowfall in the state, know forecast for a week

Himachal Weather: हिमाचल में बढ़ी ठिठुरन, छह जिलों में न्यूनतम पारा दस डिग्री से कम; 12 नवंबर तक मौसम साफ

Thu, 06 Nov 2025 04:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Nov 2025 04:09 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन
Himachal Weather: Minimum temperature drops after rain and snowfall in the state, know forecast for a week
कोकसर में बर्फबारी के बाद उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ने लगी है। प्रदेश के छह जिलों के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बुधवार रात से वीरवार तड़के तक शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सोलन और हमीरपुर में पारे में गिरावट दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति के ताबो, केलांग और कुकुमसेरी में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं सुंदरनगर और बिलासपुर में वीरवार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रही।

विज्ञापन

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, अधिकतम तापमान में औसतन तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में भी सर्दी का असर तेजी से बढ़ा है। आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, केलांग में माइनस 3.2, कुकुमसेरी में माइनस 2.1 और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान 4.1, नारकंडा में 4.9, मनाली में 5.9, भरमाैर में 6.0, कुफरी 6.7, भुंतर में 7.1, सोलन में 7.6, पालमपुर में 8.0, शिमला में 8.4, कांगड़ा में 9.4, सुंदरनगर में 9.6, हमीरपुर में 9.9, धर्मशाला में 10.4, मंडी 11.5, ऊना में 11.7, बिलासपुर में 12.0, नाहन में 12.6 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

12 नवंबर तक मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी क्षेत्रों में हल्के बादल छाए थे, लेकिन अब वह कमजोर हो गया है। 12 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 30.0

हमीरपुर 27.5
नाहन 27.4

बिलासपुर 27.2
कांगड़ा 26.6

मंडी 26.5
धर्मशाला 26.0

सोलन 25.0
शिमला 19.4

मनाली 19.2
केलांग 8.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed