फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: many roads and water supply schemes stalled, heavy rainfall alert for two days

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश थमी तो भूस्खलन से मचने लगी तबाही, जानें 5 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान

Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से दुश्वारियां बरकरार हैं। कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा में भूस्खलन से 100 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर सरकारी आवासों, भवनों या दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: many roads and water supply schemes stalled, heavy rainfall alert for two days
हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में भारी बारिश का दौर कुछ थमा है लेकिन अब भूस्खलन तबाही मचाने लगा है। कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा में भूस्खलन से 100 से ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर सरकारी आवासों, भवनों या दूसरों के यहां शरण लेनी पड़ी है। कई इलाकों में अभी भी खतरा बना हुआ है। उधर, जिला किन्नौर के चौरा और नाथपा के पास एनएच पांच पर शनिवार देर शाम फिर भूस्खलन हो गया। इससे किन्नौर का सड़क संपर्क शिमला से फिर कट गया। हालांकि, रविवार सुबह सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, ब्रौनी खड्ड के पास एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार तीसरे दिन भी बंद है। रामपुर बाजार में शनिवार रात से बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। निरमंड खंड का चाटी-समेज संपर्क मार्ग तीन दिन से बंद है। चंबा के चुराह उपमंडल के चीह गांव में भूस्खलन से सेब के 30 पेड़ नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन


कुल्लू जिला के स्कूलों में 5 अगस्त तक की छुट्टियां
जिला कुल्लू के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5 अगस्त तक बंद रहेंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते सड़कें बंद होने और पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते फैसला लिया है। रामपुर उपमंडल में भी 1 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन
 कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। रविवार को भी दत्यार के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। भूस्खलन इतनी अधिक मात्रा में हुआ की पत्थर पहाड़ी वाली लेन के साथ-साथ दूसरी लेन में भी जा गिरे। इससे हाईवे पर दोनों ओर की आवाजाही पर करीब पौना घंटे ब्रेक लग गया। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन भूस्खलन के बाद आवाजाही थमने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की समस्या पैदा हो गई। भूस्खलन रविवार करीब 3:18 बजे हुआ। इसकी सूचना परवाणू पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत फोरलेन कंपनी को मौके पर आने के लिए कहा। थोड़ी ही देर में पुलिस और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। भूस्खलन के रुकने के बाद एक लेन से पत्थर और मलबा हटाया गया और करीब 4:00 बजे पत्थरों को हटाकर हाईवे पर आवाजाही शुरु हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का होली दौरा रद्द, कुल्लू जिले में 5 अगस्त तक स्कूल बंद  
मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली दौरा रद्द हो गया। इसके बाद सुक्खू धर्मशाला से सड़क मार्ग के जरिये चंबा पहुंचे। वहीं, कुल्लू जिले में लगातार जारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन के चलते सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 5 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने रविवार को दी। 

कोटखाई में उफनते नाले को पार करने का वीडियो वायरल
प्रदेश में बारिश से नदी-नाले उफान पर है। कई जगह लोगों को जान जोखिम में डालकर उफनते नालों को पार करना पड़ रहा है। इसी तरह का मामला शिमला जिले के कोटखाई में सामने आया है। कोटखाई के बाघी क्षेत्र में क्यारवी नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि बरसात में नदी-नालों से दूर रहें।

पहले ब्यास ने मचाई तबाही, अब भूस्खलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

कुल्लू में ब्यास नदी का रौद्र रूप भले ही शांत हो गया है, लेकिन जिले में लगातार हो रहे भूस्खलन से मुश्किलें बढ़ गई हैं। भूस्खलन की चपेट में मणिकर्ण घाटी का ब्रउेना, गड़सा का खोड़ाआगे, तीर्थन घाटी का रूपाजाणी, मनाली विस में जलौरा सहित कई गांव आ गए हैं। कई परिवार मकान छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जिले में बरसात के दौरान करीब 2,200 मकानों को क्षति पहुंची है। 

पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 5 अगस्त तक कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। 2 व 3 अगस्त के लिए कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार रात को कसौली में 48.0, मशोबरा 33.0 और पंडोह में 31.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

पौंग बांध में फिर बढ़ा जलस्तर

कांगड़ा स्थित पौंग बांध में रविवार सुबह तक पानी का स्तर 1375.67 फीट दर्ज किया गया। बांध का पानी खतरे के निशान से 15 फीट नीचे है। बांध से शनिवार को 49,569 क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। बांध में पानी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार शाम को 56,140 क्यूसिक पानी बांध में जमा हुआ।

मानसून में 189 लोगों की जान गई, 704 मकान ढहे

सरकार के अनुसार आपदा, भारी बारिश से नुकसान का आंकड़ा 5657 करोड़ रुपये से अधिक क पहुंच गया है।  इस बार मानसून में 24 जून से 30 जुलाई तक प्रदेश में 189 लोगों की जान गई है। 218 लोग जख्मी हुए हैं। 704 मकान ढह गए, जबकि 7179  मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 73 और अचानक बाढ़ की 53 घटनाएं सामने आई हैं।

सेब बहुल क्षेत्र में ये सड़कें बाधित

जिला शिमला
- सब डिविजन ठियोग -14, कोटखाई -18, जुब्बल -11, रोहड़ू -19, रामपुर 69, चौपाल 20, कुपवी 4, कुमारसैन 14 और सब डिविजन डोडरा-क्वार में 2 सड़कें बाधित

जिला किन्नौर
जिला किन्नौर में 14 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसमें कल्पा डिविजन की 4 और निचार सब डिविजन की 10 सड़कें शामिल हैं।

कुल्लू जिला
सब डिविजन कुल्लू में 13, मनाली 15, बंजार 19 और सब डिविजन निरमंड की 42 सड़कें बंद

लाहौल-स्पीति जिला
- एनएच-505 बाधित

जिला मंडी
- सब डिविजन थलोट 14, सराज 14 और सब डिविजन करसोग में 21 सड़कें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed