Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, अटल टनल से 14 घंटे कटा रहा कोकसर, बर्फ में फंसे सैलानी मनाली पहुंचाए
लाहौल घाटी में बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। घाटी में और दो जगह हिमस्खलन हुआ। कुठ बिहाल की पहाड़ी से सोमवार शाम हिमस्खलन से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर का संपर्क 14 घंटे तक कटा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में बर्फबारी के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा। घाटी में और दो जगह हिमस्खलन हुआ। कुठ बिहाल की पहाड़ी से सोमवार शाम हिमस्खलन से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर का संपर्क 14 घंटे तक कटा रहा। मंगलवार सुबह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीन मौके पर पहुंची और हिमखंड काटकर सड़क बहाल की। इसके बाद 11:00 बजे के करीब सैलानियों को कोकसर के लिए भेजा गया। सोमवार रात से 12 घंटे तक कोकसर, डिंफुक और रमथंग गांव में बिजली गुल रही। उदयपुर घाटी के भुजुंड के पास नाले में भी हिमस्खलन हुआ है। उधर, डिंफुक-कोकसर संपर्क मार्ग पर जकशांग नाले में हिमस्खलन के कारण मार्ग अभी भी बंद है। वहीं अटल टनल के साउथ पोर्टल से सोलंगनाला तक फंसे 1,500 पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें करीब 8,000 सैलानी थे। इन्हें सुरक्षित मनाली पहुंचा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि बुधवार से जकशांग नाले में हिमस्खलन से जमा बर्फ को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन, मूसलाधार बारिश के बाद महिला लापता
मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे रजेरा, करियां, चनेड़ के समीप भारी भूस्खलन से अल सुबह से बीच-बीच में बंद होता रहा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमने से नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और दिहाड़ी लगाने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं चुराह उपमंडल के गांव मंगली निवासी हेमराज की पत्नी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित नाले में गई थी। लेकिन, मूसलाधार बारिश के बाद से लेकर अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्य सोमवार मध्यरात्रि तक महिला को तलाशने में जुटे रहे। वहीं, मंगलवार को एसडीएम चुराह, तहसीलदार चुराह भी मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन को ओर तेज करने की बात कही। एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि मंगली गांव की एक महिला मूसलाधार बारिश के बाद से लापता है। महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। 1 मई को भी कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 2 और 3 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं 3 मई की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 से 6 मई तक कई भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 10.0, भुंतर 7.2, कल्पा 1.0, धर्मशाला 12.0, ऊना 12.8, नाहन 17.2 , केलांग -0.9, पालमपुर 10.0, सोलन 10.6, मनाली 1.1, कांगड़ा 11.6, मंडी 9.7, बिलासपुर 12.9, हमीरपुर 12.4, चंबा 10.6, डलहौजी 7.2, जुब्बड़हट्टी 13.0, कुफरी 8.8, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.4, भरमौर 5.6, रिकांगपिओ 5.4, धौलाकुआं 16.4, बरठीं 11.6, समदो 3.7, कसौली 14.3, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 7.5, देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.