Himachal Weather: पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 93 फीसदी कम बरसे बादल, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा माैसम
प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 10 अक्तूबर तक सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 10 अक्तूबर तक सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। आने वाले छह दिनों तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 93, किन्नाैर 89, लाहाैल-स्पीति 98, मंडी 56 व ऊना में 13 फीसदी कम बारिश हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 11.2, कल्पा 5.5, धर्मशाला 16.0, ऊना 15.5, नाहन 17.7, केलांग 1.7, पालमपुर 13.5, सोलन 12.8, मनाली 9.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 15.1, बिलासपुर 15.7, चंबा 13.0, भरमाैर 10.5, समदो 7.1, कसाैली 16.3, पांवटा साहिब 23.0 व सैंज में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।