फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: In September the maximum temperature broke records in Shimla, Manali and Dharamshala

Himachal Weather: सितंबर की गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी छूटे पसीने

Wed, 25 Sep 2024 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सितंबर 2024 में 24 तारीख तक शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान ने रिकाॅर्ड तोड़े हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: In September the maximum temperature broke records in Shimla, Manali and Dharamshala
गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सितंबर 2024 में 24 तारीख तक शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान ने रिकाॅर्ड तोड़े हैं। शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे अधिक तापमान है। जबकि, शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, मनाली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 8 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  वहीं भुंतर में 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस 01 सितंबर को दर्ज किया गया।  

विज्ञापन

कांगड़ा व ऊना में भी बढ़ा पारा
कांगड़ा में 23 और 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 12 सितंबर को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ऊना में 24 सितंबर 2024 और 21 सितंबर 2020 को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धर्मशाला में पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान
धर्मशाला में पिछले 10 वर्षों में 24 सितंबर  को 32.0 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 20 और 21 सितंबर को  यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस का दूसरा उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि धर्मशाला में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1988 को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुंदरनगर में 23 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 सितंबर को दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा माैसम व तापमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। कई स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। बुधवार को उपमंडल बंगाणा के कई क्षेत्र में दोपहर एक बजे के बाद लगातार तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। शिमला में भी बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी कुछ राहत मिली। हालांकि प्रदेश में मौसम में उमस बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed