फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in some parts, many roads blocked in the state

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम, भारी बारिश का अलर्ट; जानें छह दिनों का पूर्वानुमान

Tue, 24 Sep 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd heavy rainfall alert in some parts, many roads blocked in the state
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 व 27 सितंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है। 26 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रहने की संभावना है। 30 सितंबर से माैसम फिर साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 23 सड़कें आवाजाही के लिए बाधित रहीं। इसके अलावा एक पुल व नाै ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। 

विज्ञापन

सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े
वहीं प्रदेश में मानसून कमजोर होते ही पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान सितंबर में 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। प्रदेश में सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  हिमाचल के 16 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 19.5, कल्पा 12.0, धर्मशाला 19.9, ऊना 22.6, नाहन 24.1, केलांग 10.2, पालमपुर 18.0, सोलन 20.5, मनाली 15.6, कांगड़ा 20.6, मंडी 22.7, बिलासपुर 23.8, चंबा 20.9, डलहाैजी 17.1, कुकुमसेरी 8.6, कसाैली 20.1, पांवटा साहिब  26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 8.9, मशोबरा 18.3 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम पारा
बिलासपुर    37.3
ऊना           37.0
चंबा           36.4
धौलाकुआं     36.0
नेरी        35.9
ताबो       35.2
बरठीं     35.2
कांगड़ा     35.0
भुंतर    35.0
सुंदरनगर     35.1
मंडी    34.2
सोलन    32.0
नाहन    31.1
धर्मशाला    31.1

इस मानसून सीजन में सामान्य से 21 फीसदी कम बरसे बादल
इस मानसून सीजन में 24 सितंबर तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 723.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 573.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य बारिश दर्ज हुई। जबकि चंबा में सामान्य से 34, हमीरपुर 31, कांगड़ा 9, किन्नाैर 20, कुल्लू 19, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 4, सिरमाैर 9, सोलन 21 व ऊना में 35 फीसदी कम बारिश हुई। केवल शिमला में ही सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed