फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state, In January, the clouds rained 81 percent less th

Himachal Weather: जनवरी में सामान्य से 81 फीसदी कम बरसे बादल, कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 28 Jan 2025 01:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 01:42 PM IST
सार

माैसम विभाग ने राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में 1 से 28 जनवरी तक सामान्य से 81 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state, In January, the clouds rained 81 percent less th
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1 से 28 जनवरी तक सामान्य से 81 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के लिए 75.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 94, चंबा 83, हमीरपुर 93, कांगड़ा 93, किन्नाैर 92, कुल्लू 73, लाहाैल-स्पीति 71, मंडी 83, शिमला 79, सिरमाैर 78, सोलन 92 व ऊना में 95 फीसदी कम बारिश हुई है। किसान-बागवान, पर्यटन कारोबारी काफी समय से अच्छी बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, माैसम विभाग ने राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन

इस दिन से बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आज राजधानी शिमला में भी धूप खिली हुई है। 29-30 जनवरी, 2 और 3 फरवरी को राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। जबकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के बिजली चमकने के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिर 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 28 और 29 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 1.4, भुंतर 0.4, कल्पा 0.4, धर्मशाला 5.0, ऊना 0.8, नाहन 7.3, केलांग -7.1, पालमपुर 2.8, मनाली 1.5, कांगड़ा 4.8, मंडी 2.1, बिलासपुर 1.7, हमीरपुर 1.7, चंबा 2.6, जुब्बड़हट्टी 9.7, कुफरी 7.3, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 4.3, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.4, सेऊबाग 1.0, धाैलाकुआं 7.1, बरठीं 0.6, कसाैली 9.5, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 7.3, देहरागोपीपुर 8.0, ताबो -8.8 व बजाैरा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed