फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में इस दिन से करवट बदल सकता है माैसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 24 Mar 2025 04:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 04:25 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में भी बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of state
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 मार्च को लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 26 मार्च को लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। जबक 27 मार्च को लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू जिलों और किन्नौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंHimachal: ऊना में तीन हजार लोगों से हुई ठगी, कांगड़ा और बिलासपुर में भी करोड़ों बटोरे, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

तापमान में भी बदलाव की संभावना
अन्य भागों में माैसम शुष्क रहेगा।  28 से 30 मार्च तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।  अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान व अधिकतम में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद, राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 7.1, कल्पा 5.2, ऊना 7.6, नाहन 13.0, केलांग -3.7, पालमपुर 10.0, सोलन 8.0, मनाली 5.9, कांगड़ा 11.7, मंडी 11.2, बिलासपुर 10.4, चंबा 9.7, कुफरी 7.7, कुकुमसेरी 2.4, भरमाैर 9.0, सेऊबाग 6.8, बरठीं 9.9, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो -4.1 व पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किश्स गया।

विज्ञापन

मार्च में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 24 मार्च तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 93.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.7 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 26, चंबा 49, हमीरपुर 27, कांगड़ा 27,  किन्नाैर 23, लाहाैल-स्पीति 33, सिरमाैर 18, सोलन 32 व ऊना में 55 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं कुल्लू में सामान्य से 43, मंडी 31 व शिमला में 18 फीसदी अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed