फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in five districts for two days, minimum temperature

Himachal Weather: हिमाचल के पांच जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, छह स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

Wed, 11 Dec 2024 04:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 04:29 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में दो दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in five districts for two days, minimum temperature
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 और 12 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


राज्य के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान शुष्क मौसम रहने की संभावना है। वहीं, अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 4-5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, सुंदरनगर -0.1, भुंतर 0.4, कल्पा -1.4, धर्मशाला 4.0, ऊना -0.6, नाहन 6.1, पालमपुर 1.5, सोलन 0.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 2.0, मंडी 1.1, बिलासपुर 1.4, हमीरपुर 0.1, चंबा 2.1, जुब्बड़हट्टी 4.2, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 1.0, भरमाैर 1.8, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 0.0, धाैलाकुआं 3.7, बरठीं -0.9, समदाे 1.5, पावंटा साहिब 9.0, सराहन 4.0, ताबो -10.7, बजाैरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed