फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for three days, yellow alert of thunderstorm

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, आठ जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट

Fri, 06 Dec 2024 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण 7 दिसंबर की देर रात से बारिश शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। बारिश की तीव्रता 8 दिसंबर को अधिकतम होगी।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for three days, yellow alert of thunderstorm
हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण 7 दिसंबर की देर रात से बारिश शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। बारिश की तीव्रता 8 दिसंबर को अधिकतम होगी। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में अंधड़ के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 10 दिसंबर को भाखड़ा बांध (बिलासपुर) और बल्ह घाटी (मंडी) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह व शाम को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Himachal: होमगार्ड के 700 पद भरेंगे, महिला कर्मियों को 180 दिनों का मातृत्व अवकाश, हर जिले में ड्रोन स्टेशन
विज्ञापन

इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिले में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी  का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 10 दिसंबर को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। 

आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में 
प्रदेश में भुंतर सहित आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -0.7, कल्पा -1.8, धर्मशाला 6.0, ऊना 2.6, नाहन 7.3, पालमपुर 2.5, सोलन 0.7, मनाली 0.5, कांगड़ा 4.5, मंडी 3.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 3.1, जुब्बड़हट्टी 5.6,  कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -6.0,  नारकंडा 3.8, भरमाैर 3.2, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग -0.2, धाैलाकुआं 5.3, बरठीं 1.6, समदो -3.0, सराहन 6.2, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.2 व बजाैरा में -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed