फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of heavy rain, snowfall in state, Difficulties continue in Lahaul

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, लाहाैल में दुश्वारियां बरकरार

Sat, 22 Feb 2025 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 06:13 PM IST
सार

 माैसम विभाग ने राज्य में फिर से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। उधर, जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बीते दिनों हुई बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of heavy rain, snowfall in state, Difficulties continue in Lahaul
लाहाैल में ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बीते दिनों हुई बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। शनिवार सुबह भी रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे हैं। 2 से 3 फुट बर्फ से लकदक लाहौल की वीदियों में हिमस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है। लाहौल और कुल्लू में अभी भी करीब 180 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। उधर, माैसम विभाग ने राज्य में फिर से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में शनिवार दिन में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।

विज्ञापन

इन से दिन से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य में 25 से 28 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 22 फरवरी लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अलावा  चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  25 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 26 से 28 फरवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 फरवरी  को शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा ये बदलाव
24 फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 26 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं 26 फरवरी  को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 7.6, भुंतर 4.6, कल्पा -1.6 , धर्मशाला 4.5, ऊना 6.2, नाहन 8.7, केलांग -8.5, पालमपुर 5.5, सोलन 4.6, मनाली 1.6, कांगड़ा 8.2, मंडी 8.4, चंबा 8.0, डलहाैजी 8.3, कुकुमसेरी -8.2, भरमाैर 2.4, सेऊबाग 3.5, बरठीं 8.2, सराहन 0.8 व ताबो में -9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed