फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: IMD forecast of Heatwave for three days in many parts

Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक मौसम साफ, कई भागों में तीन दिन हीटवेव चलने का अलर्ट

Mon, 10 Jun 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather: IMD forecast of Heatwave for three days in many parts
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में धूप खिलने से मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 16 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 12 से 14 जून तक मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राजधानी शिमला व आसपास भागों में सोमवार दिन में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनत तापमान 18.6, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 15.5, कल्पा 9.4, धर्मशाला 21.9,  ऊना 20.0, नाहन 23.1, केलांग 4.5, पालमपुर 17.5, सोलन 16.5, मनाली 12.2, कांगड़ा 20.0, मंडी 18.1, बिलासपुर 18.7, हमीरपुर 17.9, डलहौजी 19.7, जुब्बड़हट्टी 21.4, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 7.4, नारकंडा 13.2, रिकांगपिओ 12.4, धौलाकुआं 21.2, बरठीं 17.2, कसौली 21.4, सराहन 14.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 8.2, मशोबरा 17.0, नेरी 26.9, सैंज 16.3 और बजौरा  में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 43.4
नेरी 43.1
बिलासपुर 40.9
धौलाकुआं 42.0
कांगड़ा 39.2
हमीरपुर 39.7
नाहन 38.1
बरठीं 38.9
मंडी 37.8
सोलन 35.0
सुंदरनगर 37.8
धर्मशाला 35.1
बजौरा 35.8
चंबा 36.7
शिमला 29.0
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed