Himachal Weather: किन्नौर में बादल फटा, सात जिलों में झमाझम बरसे बादल, राज्य में इतने दिन जारी रहेगी बारिश
प्रदेश के सात जिलों शिमला, धर्मशााला, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू और सोलन में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर के काचरंग नाले में मंगलवार देर रात बादल फटने से आई बाढ़ से एक पैदल पुल समेत पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। बाढ़ से पैदल रास्तों को भी नुकसान हुआ है। उधर, बुधवार को प्रदेश के सात जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, बिलासपुर और सोलन में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, हिमाचल में मानसून की एंट्री को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
नाले में बड़ी मात्रा में पानी के साथ मलबा आ गया
जानकारी के अनुसार, काचरंग नाले में मंगलवार देर रात करीब तीन बजे अचानक बादल फटा और नाले में भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा आ गया। पानी और मलबे के चलते एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही पैदल रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है जबकि जल शक्ति विभाग की करीब 100 मीटर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बाढ़ के पानी और मलबे से खेतों और सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित प्रदेश के कई भागों में बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले में रक्कड़ तहसील की रक्कड़, चपलाह, भरोली जदीद समेत अन्य पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई। खेत सफेद हो गए और फसलों को नुकसान हुआ है।
सुंदरनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि
मंडी जिले के सुंदरनगर और कांगड़ा जिले में रक्कड़ तहसील की रक्कड़, चपलाह, भरोली जदीद समेत अन्य पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई। खेत सफेद हो गए और फसलों को नुकसान हुआ है। लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्के फाहे गिरे। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.5, कल्पा 12.6, धर्मशाला 16.4, ऊना 21.3, नाहन 19.1, केलांग 10.2, पालमपुर 19.5, सोलन 18.4, मनाली 16.5, कांगड़ा 23.6, मंडी 23.1, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.3, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 13.8, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 11.8, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 17.3, सेऊबाग 18.0, बरठीं 21.6, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 19.2, देहरागोपीपुर 26.1, ताबो 11.2, मशोबरा व नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में इतने दिन होगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24, 25 और 26 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, इसके बाद कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
अधिकतम तापमान
ऊना 38.2
नेरी 36.1
कांगड़ा 34.4
मंडी 34.0
बरठीं 34.0
चंबा 33.2
नाहन 31.8
धर्मशाला 31.0
सोलन 29.6
मनाली 27.4
शिमला 21.3
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.